Follow by Email

Thursday, April 28, 2011

कैसा भविष्य चाहोगे ?

क्या जरुरत है किसि नये बच्चे की ?
जबकि सैकड़ों बच्चे यैसे हैं,
जिन्हें माँ-बाप का प्यार नहीं मिलता.
या जिन्हें माँ-बाप प्यार नहीं दे पाते.

माँ-बाप ही बनने की इछया है तो
इनमे से किसि के क्यों नहीं हो जाते ?

क्या मानवता का अर्थ यही है
कि येक मौजूद बच्चे से नफरत करो
और दूसरे को,प्यार करने के लिये
पैदा करो ?

विज्ञान की प्रगति से क्या होगा ?

तुम अपने को आधुनिक समझते हो ?
लेकिन इसका मतलब जानते हो ?

मैं तो समझता हूं, कि
मानवता की प्रगति करना ही
आधुनिक लोगों का काम है.

शायद तुम इन्शानी कमजोरी का बहाना करो.
लेकिन ये करने से पहले
इन्शान कितना हिम्मती हो सकता है
यह सोच लेना !

और यह भी सोच लेना कि
कि सही रास्ता कौन सा है,
और सही रास्ते पर कौन चलता है .

और अंत में
यह सोचना मत भूल जाना कि
अगर तुम मर जाओगे,तो तुम
अपने बच्चों के लिये
कैसा भविष्य चाहोगे ?

1 comments:

  1. क्या जरूरत है नये बच्चे की ! सही बात है। सारी समस्या जनसंख्या वृद्धि के कारण ही है।

    ReplyDelete